Jagran | 1 week ago | 19-03-2023 | 02:49 am
मुंबई, एजेंसी। दक्षिण मुंबई के वर्ली इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां वर्ली सी फेस प्रोमेनेड में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, वहीं कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।वर्ली पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की पहचान राजलक्ष्मी राज कृष्णन के रूप में हुई है।Maharashtra: 'बागेश्वर धाम के प्रमुख न दें कोई विवादित बयान', पुलिस ने दरबार के आयोजकों को भेजा नोटिस यह भी पढ़ें पुलिस ने बताया कि महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से महिला हवा में उछलते हुए जमीन पर गिर गई। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।Mumbai: SSC की परीक्षा में फेल होने के डर से 15 साल के लड़के ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच यह भी पढ़ें हादसे में कार के 23 वर्षीय चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। अधिकारी ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर दिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।