Palghar News: मानसिक रूप से विक्षिप्त 15 वर्षीय लड़की मिली गर्भवती, दुष्कर्म का मामला दर्ज

Jagran | 1 week ago | 18-03-2023 | 11:05 am

Palghar News: मानसिक रूप से विक्षिप्त 15 वर्षीय लड़की मिली गर्भवती, दुष्कर्म का मामला दर्ज

पालघर, पीटीआई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 15 वर्षीय लड़की गर्भवती मिली है, जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।किशोरी की मां की शिकायत का हवाला देते हुए विरार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की कुछ महीने पहले मवेशियों को चराने ले गई थी, तभी एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन मां को यौन उत्पीड़न के बारे में तब पता चला, जब लड़की चार महीने की गर्भवती थी। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची।Thane: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिसकर्मी बन मोटरसाइकिल सवार को लूटा, सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर हुआ गिरफ्तार यह भी पढ़ें अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Google Follow Image